केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में उत्तराखंड को 108 सड़कों की मंजूरी दे के बड़ा तोहफा दिया.ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली में आज केन्द्रीय ग्राम्य विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मिल के उनको शुक्रिया कहा और आभार प्रकट किया.उन्होंने कहा कि सड़कों की मंजूरी से उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को और रफ़्तार मिलेगी.

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना PMGSY-III में 967.73 करोड़ रुपये की लागत की 1197.207 किलोमीटर लंबाई की 108 सड़कों को मंजूरी दी है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष रूप से आभार जताया.
जोशी ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण उत्तराखण्ड का का जीवन अनेक किस्म की कठिनाईयों से भरा है. यहाँ के लोगों को हर साल कुदरती कहर से जूझना पड़ता है। PM मोदी के मार्गदर्शन-केंद्रीय मंत्री गिरिराज के प्रयासों और मुख्यमंत्री पुष्कर के कुशल नेतृत्व का नतीजा है कि ग्रामीण विकास में राज्य काफी आगे जा रहा है.