lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

उत्तराखंड पुलिस में 1550 कांस्टेबलों की भर्ती जल्द होगी

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड में युवाओं के सामने जल्द ही रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं। इस कड़ी में पुलिस में 1500 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से राज्य लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जा रहा है। प्रदेश के युवाओं को अब रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा।

पुलिस विभाग में कुछ समय पहले सहायक सब इंस्पेक्टर के नए पद सृजित हुए हैं। इन पदों के सापेक्ष शासन ने 1700 हेड कांस्टेबलों की पदोन्नति करते हुए इन्हें एएसआई बनाया। हेड कांस्टेबल की पदोन्नति से रिक्त पदों पर कांस्टेबल पदोन्नत किए गए।

1550 पदों को भरने की सीएम धामी ने की थी घोषणा

अब विभाग में कांस्टेबल के लगभग 1550 पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों को भरने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले एक कार्यक्रम में घोषणा की थी। इस क्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पदों को भरने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करते हुए इसका अधियाचन लोक सेवा आयोग को भेजने के निर्देश दिए हैं।

महसूस हो रही है कांस्टेबल की कमी

इस समय प्रदेश में थाने व चौकियों में कांस्टेबल की खासी कमी महसूस की जा रही है। इससे रात्रि गश्त में भी दिक्कत हो रही है। वहीं प्रदेश में इस समय वर्षाकाल के कारण जगह-जगह पुलिस को राहत व बचाव कार्यों में भी जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए शासन अब इन पदों को भरने की कवायद में जुट गया है।

विभाग जल्द ही भेजेगा आयोग को प्रस्ताव

अभी यह विषय भर्ती में आरक्षण और इसकी प्रक्रिया को लेकर लंबित चल रहा है। इसके बाद विभाग जल्द ही प्रस्ताव आयोग को भेज देगा। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। अब जल्द ही प्रदेश के युवाओं का सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा होगा।