कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के नेता आंदोलन की राह पर हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेशभर में सत्याग्रह कर विरोध दर्ज किया। जिस क्रम में आज भगत सिंह चौक पर स्थित गांधी पार्क में सत्याग्रह आंदोलन करने जा रहे सैकड़ो कांग्रेसियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
धर्मनगरी हरिद्वार में जिला कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह आंदोलन का कार्यक्रम रखा गया था जिसके लिए आज रविवार को जैसे ही कांग्रेसियों ने गांधी पार्क का रूख किया वहां तैनात भारी पुलिस बल ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर ज्वालापुर विधायक रविबहादुर ने कहा कि महात्मा गांधी के चरणों मे बैठ कर सत्याग्रह करना भी भाजपा की सरकार में अपराध हो गया है उन्होंने कहा कि अगर सरकार की नजर में सत्याग्रह करना भी अपराध है तो वे गिरफ्तारी को तैयार है उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे इस बर्ताव को सरकार की हठधर्मिता बताया। वहीं इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल ब्रह्मचारी का कहना था कि गांधी जी के देश मे अब सत्याग्रह करना भी अपराध हो गया है। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत गिरफ्तारी के विरोध में जमकर हंगामा हुआ।
कांग्रेसियों की गिरफ्तारी पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि कांग्रेसियों को पहले ही बता दिया गया था कि उनके पास इस प्रदर्शन के लिए अनुमति नही थी और बोर्ड की परीक्षाओं के चलते धारा 144 लगी होने के चलते ही कांग्रेसियों की गिरफ्तारी की गई है।