lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज,,

सहारा इंडिया की चार सोसायटी में लाखों रुपये के निवेश का भुगतान न होने से परेशान एक एजेंट ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सहारा इंडिया लखनऊ के चेयरमैन सुब्रत राय समेत 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक के कलोड़ी गांव निवासी नरेंद्र सिंह नेगी ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने सहारा इंडिया की सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी, हमारा इंडिया क्रेडिट सोसायटी, सहारियन यूनिवर्सल मल्टी परपज सोसायटी और स्टार मल्टी परपज सोसायटी में लोगों से लाखों रुपये का निवेश करवाया था।

लेकिन अब सोसायटी के अधिकारी चारों सोसायटी में निवेश की गई रकम का भुगतान नहीं कर रहे हैं। बताया कि वह जब भी सोसायटी के कार्यालय में जाते हैं तो उन्हें न्यायालय में मामला विचाराधीन होने का हवाला देकर भुगतान से मना कर दिया जाता है।

नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि न्यायालय ने सहारा इंडिया की सोसायटियों में रुपये जमा करने में रोक लगाई है, भुगतान पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को निवेशकों की सूची भी दी। एजेंट ने सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 14 लोगों पर धोखाधड़ी और भुगतान की रकम वापस न देने पर कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने सहारा इंडिया लखनऊ के चेयरमैन सुब्रत राय, वाइस चेयरमैन स्वप्ना राय, प्रबंध निदेशक लखनऊ ओपी श्रीवास्तव, निदेशक लखनऊ डीके श्रीवास्तव, निदेशक करुणेश अवस्थी, निदेशक सुधीर श्रीवास्तव, टेरिटरी प्रमुख लखनऊ प्रशांत शर्मा, जोनल चीफ नोएडा गणेश पांडेय, रीजनल मैनेजर देहरादून जगदीश सिंह चौहान, रीजनल एडवाइजर गुरप्रीत सिंह, जूनियर प्रोग्रामर मोहम्मद वसीम, कैशियर पवन कुमार, गोविंद वल्लभ और अंकित कुमार सैनी, ऋषिकेश देहरादून के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।