lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

CM योगी तक पहुंचा MP घनश्याम सिंह लोधी को धमकी,,,

सांसद घनश्याम सिंह लोधी को बार-बार धमकी मिलने का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है। लोधी सोमवार को जब लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे तो उन्होंने इस बात की चर्चा की। मुख्यमंत्री लोधी से कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जो भी इस तरह की हरकत करेगा पकड़ा जाएगा। इसको लेकर उन्होंने आला अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने भी सांसद से इस बारे में पूरी जानकारी हासिल की।

सांसद घनश्याम सिंह लोधी को लश्कर-ए-खालसा के नाम पर धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसपी से की थी। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली में धमकी भरे संदेश भेजने वाले संदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई थी। बार-बार धमकी भरे संदेश मिलने के बाद सांसद की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस की सर्विलांस टीम के साथ-साथ खुफिया एजेंसिया भी इस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक उड़ीसा के नंबर से सांसद को धमकी दी जा रही है।

पुलिस का ऐसा मानना है कि सांसद को धमकी विदेश से दी जा रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी शलभ माथुर ने दस सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। उनका कहना है कि मामले में अभी कोई खास सबूत हाथ नहीं लग सका है। मगर गठित टीम अन्य राज्यों से भी संपर्क कर सकती है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को कुछ गोपनीय जरूरी टिप्स भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। जिसमें रणनीति के तहत सभी कुछ तय हो चुका है। टीम को उनकी जिम्मेदारी बता दी गई है। इसके साथ ही केस से जुड़े अहम पहलुओं पर भी चर्चा की गई है। रामपुर पुलिस ने नंबर का आईपी एड्रेस ट्रैक कर लिया है।

सांसद घनश्याम लोधी को धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में अब 10 सदस्यीय विशेष टीम गठित कर दी गई है। नंबर की आईपी एड्रेस भी ट्रैक किया गया है। अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की गई है जिसमें जरूरी टिप्स दिए गए हैं। -शलभ माथुर, डीआईजी, मुरादाबाद