अंकिता के हत्यारों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्ष दलों व संगठनों ने आज उत्तराखंड बंद काआह्वान किया है। इस दौरान गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक बाजार बंद रखे गए। वहीं लोग पोस्टर बैनर लेकर सड़कों पर उतरे और इंसाफ की मांग की।
वहीं, उत्तराखंड क्रांतिदल के नेताओं ने कई इलकों में रैली निकाली। जिन जगहों पर बाजार बंद नहीं थे वहां उन्होंने दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील की। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई ने कहा कि वाहनों की आवाजाही को नहीं रोका गया है। बंद में केवल बाजारों को शामिल किया गया है। इस दौरान केवल व्यापार या संगठनों के नेता ही नहीं बल्कि छात्र छात्राएं भी सड़कों पर उतरीं।