देहरादून/उत्तराखण्ड: 14-Sep. 2022, खबर…. राजधानी से बुद्धवार को देहरादून स्थित सीएम आवास, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान न्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके संगीत निर्देशन में हिन्दी एवं नेपाली भाषा में बनी फिल्म प्रेम गीत 3 आगामी 23 सितम्बर को रिलीज हो रही है।
वही इस मौके पर सीएम ने पवनदीप राजन के प्रयासों की सराहना की तथा फिल्म के सफल प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर निर्माता निर्देशक सुभाष काले व सन्तोष सेन, अभिनेता प्रदीप खड़का, अभिनेत्री क्रिस्टियाना गुरूंग आदि भी उपस्थित थे।

उधर, बता दे कि इससे पहल देहरादून में नेपाली फिल्म प्रेम गीत-3 के प्रमोशन के लिए आज एक प्रेस वार्ता की गई । वही इस फिल्म भारत में पहली बार हिंदी में नेपाली भाषा की फिल्म हिंदी में दर्शायी जाएगी। इस दौरान प्रेस वार्ता के दौरान प्रेम गीत-3 पहली भारतीय नेपाली फिल्म है । जिसमें इंडियन आइडियल 12 के विजेता पवनदीप राजन चम्पावत उत्तराखण्ड म्यूजिक कम्पोज़र किया है।
साथ ही फिल्म के निर्माता सुभाष काले एवं प्रशांत गुप्ता निर्माता के साथ फिल्म के संगीतकार हैं। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता प्रदीप खड़का एवं अभिनेत्री क्रिस्टीना गुरंग और उनके साथ संतोष सेन निर्देशक पत्रकारों से रूबरू हुए। यहा फिल्म प्रेम गीत-3, भारत में अगामी 23 सिंतबर 2022 को रिलीज होगी।
इसी के साथ फिल्म के अभिनेता क्रिस्टीना गुरंग अभिनेता प्रदीप खड़का ने बताया कि पहली बार उत्तराखंड में इस फिल्म के लिए लांच के लिए पहुंचे हैं और उत्तराखंड की वादियों से रूबरू होकर हमको बहुत सुंदर सकून एवं प्रकृति सौंदर्य का दीदार हुआ। भविष्य में हम कोशिश करेंगे कि उत्तराखंड में भी फिल्म की शूटिंग करेंगे।