देहरादून/उत्तराखण्ड: 14-Sep. 2022, खबर…. राजधानी से बुद्धवार को देहरादून के राजपुर मसूरी रोड स्थित एक होटल में नेपाली फिल्म प्रेम गीत-3 के प्रमोशन के लिए आज एक प्रेस वार्ता की गई । इस प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि यह फिल्म भारत नेपाल ली भाषा में फिल्म एहै। यह फिल्म भारत में पहली बार हिंदी में नेपाली भाषा की फिल्म हिंदी में दर्शायी जाएगी।
इस दौरान प्रेस वार्ता के दौरान प्रेम गीत-3 पहली भारतीय नेपाली फिल्म है । जिसमें इंडियन आइडियल 12 के विजेता पवनदीप राजन चम्पावत उत्तराखण्ड म्यूजिक कम्पोज़र किया है। साथ ही फिल्म के निर्माता सुभाष काले एवं प्रशांत गुप्ता निर्माता के साथ फिल्म के संगीतकार हैं। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता प्रदीप खड़का एवं अभिनेत्री क्रिस्टीना गुरंग और उनके साथ संतोष सेन निर्देशक पत्रकारों से रूबरू हुए। वही इस प्रेस कांफ्रेस के दौरान उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में एक नया बघार लगाते हुए, अब पहली बार भारत और नेपाल की फिल्म को रिलीज़ किया जा रहा है।
लम्बे समय से चर्चित यह फिल्म और कोई नहीं, बल्कि प्रेम गीत-3 है,। जो भारत और नेपाल की पहली फिल्म है। वही इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही इसकी चर्चा दोगुनी हो गई है। साथ ही देहरादून में इसके प्रमोशन के सिलसिले में फिल्म के प्रोड्यूसर सुभाष काले और प्रशांत गुप्ता, डायरेक्टर संतोष सेन और मुख्य किरदार अभिनेता प्रदीप खड़का तथा अभिनेत्री क्रिस्टीना गुरुंग सहित म्यूजिक कम्पोज़र उत्तराखण्ड के गीतकार पवनदीप राजन ने शहर में दस्तक दी। मीडिया से रूबरू होने के साथ ही फैंस से सभी सेलेब्रिटीज़ मुखातिब हुए।
इस दौरान प्रदीप खड़का ने पत्रकारो से इस फिल्म के बारे में बताया कि यह फिल्म प्यार और त्याग की कहानी को बहुत ही खूबसूरती से बयान करेगी। कहीं न कहीं हम सभी एक समान लाइफस्टाइल शेयर करते हैं। इस फिल्म के माध्यम से भी दर्शकों को बेहतरीन लाइफस्टाइल देखने को मिलेगी।
वही इसी के साथ अभिनेत्री क्रिस्टीना गुरुंग ने कहा कि यह कहानी प्यार, बदला, त्याग, एक्शन और ड्रामा का भरपूर तड़का लगाती है। मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूँ। और भविष्य में भी इस तरह की कहानियों पर काम करने की चाहत रखती हूँ।