september 13,22 /अनामिका मिश्रा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
मरीजों को दिये जाने वाले भोजन को स्वयं चखकर गुणवत्ता परखी
साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें,
देहरादून -:मरीजों को क्या खाना मिल रहा है और इसका स्वाद क्या है यह खुद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर भोजन का स्वाद लिया साथ ही मुख्यमंत्री श्री धामी ने दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए खुद वह भोजन खाया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा है।
मरीजों के साथ मधुरता से व्यवहार किया जाए तो आधी बीमारी तो वैसे ही दूर हो जाती है। सेवा भाव का होना आवश्यक है।