आदि कैलाश मोटर मार्ग पर गुंजी नाबी से कुटी के बीच नहल गाड़ में बीआरओ की ओर से बनाया गया 180 फीट लंबा वैली ब्रिज अचानक धंस गया। इस दौरान पुल से बीआरओ का खाली वाहन जा रहा था। वाहन बीच पुल में पहुंचने पर अचानक पुल धंस गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार चालक को गंभीर चोटें नहीं आई।