गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने ज्ञानवापी मामले को लेकर बुधवार को बड़ा बयान दिया। वाराणसी के अस्सी स्थित मठ में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में शिवलिंग ही है। वो आदि विशेश्वर हैं। पूरी काशी ही शिवलिंग है, किसी को संशय नहीं होना चाहिए।
निश्चलानंद सरस्वती ने आगे कहा कि ज्ञानवापी परिसर को जल्द से जल्द हिंदुओं को सौंप देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आगरा स्थित ताजमहल को तेजोमहल मक्का को मक्केश्वर महादेव मंदिर होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जो मैं कह रहा हूं वह एक अभियान है। सनातन धर्मियों को इस पर किसी को संशय नहीं करना चाहिए।