यूपी के बजट सत्र के पहले रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी दलों से सदन की कार्यवाही सुचारुरूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में कांग्रेस व सपा सहित सभी दलों के नेता शामिल हुए।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, सपा से इंद्रजीत सरोज, बसपा से उमाशंकर सिंह, कांग्रेस से आराधना मिश्रा उर्फ मोना, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया शामिल हुए।
प्रदेश का बजट सत्र 23 मई से शुरू हो रहा है। जो कि छह दिनों का होगा। 26 मई को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया जाएगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें किसानों व महिलाओं पर फोकस हो सकता है।
Post Views: 60