lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने अफसरों को दी हिदायत,,,

आप लोग बाढ़ सुरक्षा कार्यों की बात करते हैं, सूर्यधार झील को बिना परमिशन के सात से बढ़ाकर 10 मीटर कर दिया गया, जो कि बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जानबूझकर इस तरह से कार्य करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। मैं ऐसे लोगों को माफ नहीं करूंगा।

ये हिदायत सिंचाई एवं लघु सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग मुख्यालय के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने कहा कि एक ओर हम बाढ़ सुरक्षा कार्यों के बारे में बात करते हैं और उसके लिए कार्य भी करते हैं जबकि वहीं दूसरी ओर मानक और तकनीकी के विपरीत कार्य करते हैं।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि सूर्यधार झील को 7 से 10 मीटर बिना परमिशन के बढ़ा दिया गया। इससे पता चलता है कि हमारी कोई कार्य संस्कृति ही नहीं है। हम जो चाहे बिना परमिशन के करते रहें। शर्म की बात है कि इतनी तकनीकी और ज्ञान रखने के बावजूद कहीं की स्कीम को कहीं फिट कर दिया गया। इस तरह के गलत कार्यों के लिए किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

रिक्त पदों को तत्काल भरने का आदेश

उन्होंने विगत वर्षों में किए गए कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति के साथ-साथ केंद्र पोषित योजनाओं, राज्य सेक्टर की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। आगामी प्रस्तावित कार्य योजना और विभाग में स्वीकृत एवं कार्यरत खाली पदों की जानकारी के साथ-साथ विभागीय समस्याओं एवं सुझाव को भी सुना।