अयोध्या में रंगभरी एकादशी से होली का त्यौहार शुरू हो गया। हनुमानगढ़ी पर नागा साधुओं ने हनुमानजी के साथ जमकर होली खेली। इसके बाद हनुमान जी का निशान लेकर के नागा साधु पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं। अवध में होली से पांच दिन पहले ही रंगोत्सव का त्यौहार शुरू हो जाता है। इस बार संतों में बीजेपी के जीतने का उत्साह भी दिख रहा है। बड़ी संख्या में संत समाज सड़क पर निकलकर भगवा होली खेल रहे हैं। हनुमान जी के निशान के साथ नागा साधु मठ मंदिरों में होली का निमंत्रण लेकर भी जाएंगे। रंगभरी एकादशी के पर्व पर अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा पांच कोस का करेंगे परिक्रमा।