मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने आज का व्यस्ततम दिन पहले हल्द्वानी में PM नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने में गुजारा। फिर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धनसिह रावत एवं संसदीय कार्य, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के साथ वृहद कौशल एवं सेवायोजन रोजगार मेले का दीप उद्घाटन करने पहुंचे। 42 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। शाम को देहरादून में संतों के साथ मुलाक़ात की। प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।
30 दिसंबर को हल्द्वानी के MB कॉलेज में होने वाली PM की जनसभा की तैयारियों का निरीक्षण करने के दौरान अफसरों को व्यवस्थाएँ चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उनके साथ मंत्री बंशीधर भगत,डॉ.धन सिंह रावत,कुमायूं के आयुक्त दीपक रावत और DM धिराज गर्ब्याल थे। कौशल रोजगार मेले में मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा जिन क्षेत्रों मे जाएं वहां वे नेतृत्व करें, ये लक्ष्य होना चाहिए। रोजगार मेले के लिए प्रदेश के बेरोजगार युवा घर बैठे पंजीकरण करा सकते है।
धामी ने कहा सरकार का मुख्य उददेश्य रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार बढ़ाना है। प्रदेश में 3700 होम स्टे पंजीकृत हैं। इसके अन्तर्गत 8000 युवा एवं युवतियों को स्वरोजगार मिल रहा है। 1764 पुलिसकर्मियों की भर्तियां निकाल दी हैं। अन्य विभागों में भी भर्तियाँ प्रारम्भ हो चुकी हैं। जिन विभागों मे पद रिक्त हैं, उनको जल्दी से जल्दी भरने का कार्य किया जा रहा है। आईएएस, पीसीएस, एमबीबीएस, लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्री-क्वालीफाई करने वालों को तैयारियों के लिए 50 हजार रुपए सरकार दे रही।