समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी का झंडा क्रांति का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी के झंडे से भाजपा डरती है। तभी भाजपा नेतृत्व समाजवादी झंडे के बारे में अवांछनीय टिप्पणी करती है जबकि लाल झंडा परिवर्तन का संकेत है। कार्यकर्ताओं के संघर्ष का खून पसीना इसमें शामिल है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपने जन्मकाल से ही यथास्थितिवाद की पोषक रही है। भाजपा से किसी परिवर्तन की आशा नहीं की जा सकती है। भाजपा अपनी राजनीतिक संकीर्णता के कारण कुंठित हो गई है।
समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओ अभियान भाजपा के झूठ फरेब से जनता को जागरूक करने और समाजवादी नीतियों से लोगों को परिचित कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इसी प्रयास के तहत 15 से 25 दिसंबर तक समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओ अभियान लाया गया था। इस दौरान सभी विधानसभाओं में बूथ कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा शुभचिंतकों के घरों पर करीब 10 लाख से अधिक झंडे लगाए गए हैं