कुमायूं की सीटों को साध के अपने खाते में करने के लिए PM नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को हल्द्वानी में जनसभा कर योजनाओं की तिजोरी खोलेंगे। विधानसभा चुनाव में इस बार मुक़ाबला कड़ा दिखने के कारण बीजेपी अभी से पूरी ताकत झोंकने में जुट गई है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर जा के व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री के अनुसार प्रधानमंत्री जनसभा के दौरान कुमाऊं क्षेत्र के लिए करोडों रूपये की लागत वा;ओ योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगें। टनकपुर-बागेश्वर ब्रॉडगेज रेल लाइन सर्वे के लिए 29 करोड़ रुपये भारत सरकार से जारी हो चुके हैं। जमरानी बांध की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। विधानसभा चुनाव को ले के PM-CM निजी तौर पर भी अतिरिक्त प्रयास कर रहे।
पिछली बार मोदी की जनसभा जब पिथौरागढ़ ऐन मौके पर हुई तो सियासी विश्लेषकों के साथ ही खुद बीजेपी के नेताओं ने भी माना कि उसके चलते कई सीटें अंतिम वक्त में बीजेपी के खाते में आ गिरीं। तब हालांकि मोदी का जलवा-जादू था। लोग आँख मूँद के उनके नाम पर वोट डाल आए थे। इस बार नमो जलवा भले पहले जैसा न हो, लेकिन उनका इतना असर तो है कि कुछ सीटों को वह बीजेपी के हक में प्रभावित कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री एमबी इन्टर कॉलेज मैदान में जनसभा करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री यतीश्वरानन्द, केन्द्रीय पर्यटन रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, शहरी विकास एवं संस्कृति कार्यमंत्री बंशीधर भगत भी पुष्कर के साथ थे जायजा लेते समय थे। निरीक्षण के साथ ही मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं पर बैठक कर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थल से जितना सम्भव हो सके उतने नजदीक पार्किंग स्थल बनाए जांएं। प्रत्येक पार्किग स्थल व पार्किग स्थल रूट पर वॉलिंटियर लगाये जाएं जिससे बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक आने में परेशानी ना हो।