lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

व्यापारियों पर योगी का हमला अब नहीं बचेंगे गोली से…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश में कोई माफिया या अपराधी किसी व्यापारी को धमकी नहीं दे सकता है, गुंडा टैक्स और चौथ वसूली नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को मालूम है कि यदि कोई जबरदस्ती करने का प्रयास भी करेगा तो भले ही उसके खिलाफ व्यापारी की बोली नहीं निकले लेकिन पुलिस की गोली उस अपराधी के लिए अवश्य निकल जाएगी।

मुख्यमंत्री रविवार शाम को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से यहां आयोजित मंडलीय व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब यदि कोई अपराधी किसी बेटी पर हाथ डालने का प्रयास करता है तो पुलिस की गोली उसका जवाब देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता 25 करोड़ लोगों की सुरक्षा, है, उसका माध्यम व्यापार है। यदि व्यापार का माहौल का उत्तम है, हर व्यक्ति और बेटी सुरक्षित महसूस  करती है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के व्यापारियों के बीच सम्मेलन में सपा शासन में व्यापारी श्रवण साहू और उनके बेटे की

निर्मम हत्या की याद दिलाई।
उन्होंने कहा कि सपा शासन में सत्ता के संरक्षण में श्रवण साहू की हत्या करने वाले अपराधी ने पुलिस महानिदेशक दफ्तर से पांच सौ मीटर की दूरी पर शत्रु संपत्ति पर अवैध मकान बनाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उस संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर जमीन को फिर सरकार के कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि सपा दुर्दांत माफियाओं की सरपरस्त थी इसलिए उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलता है तो सपा को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बुलडोजर जनता के लिए सड़क बनाने और सार्वजनिक और व्यापारियों की भूमि पर कब्जा कर भवन बनाने वाले माफिया की संपत्ति पर चलता है।