उत्तराखंड में स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में वर्ष 2022 में होने वाली छुट्टियों की सूची जारी कर दी गई है। गुरुवार को सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके अदेश जारी किए। इसमें 22 सार्वजनिक अवकाश और 18 निर्बंधित अवकाश दिए गए हैं। 16 जुलाई को हरेला और 30 अक्तूबर को छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। लेकिन इस बार सरकार ने इगास पर्व की छुट्टी नहीं दी है।
उत्तराखंड शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्यपाल मैनुअल ऑफ गर्वमेंट ऑर्डस के पैरा 243 के तहत 2022 के लिए राज्य में अवकाश की सूची जारी की गई है।