lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

उत्तर प्रदेश: रायबरेली में बस में लगी आग यात्रियों को भारी नुकसान…

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टांडा गांव के पास खड़े ट्रक से टकराने के बाद आलमबाग डिपो की अनुबंधित बस आग का गोला बन गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस डिवाइडर पार करके दूसरी पार जा पहुंची। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

किसी तरह चीख-पुकार बजाते हुए बस से जान बचाकर यात्री बाहर निकले। इस दौरान 14 यात्री झुलस गए। इसमें से नौ यात्रियों को सीएचसी हरचंदपुर, जबकि छह यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक यात्री का हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। आग से यात्रियों का सामान समेत बस पूरी तरह जल गई।

बताया जा रहा है कि चालक गाना सुनने के लिए कान में लगाए लीड ठीक कर रहा था। इसी वजह से बस अनियंत्रित हुई और ट्रक से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।  शाम करीब चार बजे आलमबाग डिपो की अनुबंधित बस रायबरेली से लखनऊ जा रही थी। बस पर करीब 60 यात्री सवार थे।

हाईवे पर टांडा गांव के पास पहले से एक ट्रक खड़ा था। अनियंत्रित बस पीछे से खड़े ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस डिवाइडर पार करके दूसरे हिस्से में जा पहुंची। टक्कर के बाद बस धू-धू करके जलने लगे। देखते ही देखते बस का आग का गोला बन गई। बस में सवार यात्री किसी तरह जान बचाकर भागे।