Editor: By: Anamika Mishra
BJP की राष्ट्रीय महामंत्री (महिला मोर्चा) दीप्ति रावत ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि उसके लिए महिलाएं सदा ही सिर्फ वोट बैंक रहीं। आधी आबादी मातृ शक्ति को ले के कांग्रेस का दोहरा चेहरा सामने चुका है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय विधानसभा चुनावों में महिलाओं को टिकट देने का दावा कर रहे। PCC अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसके उलट कहा कि महिला या युवा के बजाए पार्टी सिर्फ जिताऊ चेहरों को चुनाव में उतारेगी।
दीप्ति ने BJP प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि पूर्व और वर्तमान PCC अध्यक्षों की अलग-अलग बोली से साफ़ हो जाता है कि कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी है। वह उनको सिर्फ भ्रमित और इस्तेमाल करना भर जानती है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात करती है। उत्तराखंड की महिलाओं के प्रति काँग्रेस का नजरिया एकदम असम्मानजनक है। उसकी सोच पहाड़ की महिलाओं की योग्यता और क्षमता के प्रति अपमानजनक है।
बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री ने कांग्रेस से उत्तराखंड में महिलाओं की स्थिति पर अपनी राय व सोच स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का पूरा सम्मान और ख्याल रखती है। जो भी कार्यक्रम व योजनाएं चलाई जाती हैं वह महिलाओं से जुड़ी होती हैं। कांग्रेस को यही बात खलती है। 70 सालों में कांग्रेस ने महिलाओं को मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं कराई।
www.newsvartaindia.in