lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

नैनीताल और रामनगर में उमड़ी सैलानियों की भीड़…

वीकेंड पर नैनीताल और रामनगर में शनिवार सुबह से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया। इससे पर्यटन स्थलों पर खासी चहलपहल रही। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से नैनीताल में हल्का जाम भी लगा। नैनीताल में पर्यटकों ने नौकायन तो रामनगर में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया।

पटरी पर आने लगा पर्यटन कारोबार
दैवीय आपदा के बाद नैनीताल में पर्यटन कारोबार पटरी पर आने लगा है। महीने के पहले वीकेंड की अपेक्षा शनिवार को सैलानियों की संख्या में इजाफा रहा। सैलानियों की भीड़ बढ़ने से माल रोड समेत आसपास की सड़कों पर दिनभर कई बार हल्का जाम भी लगा। यातायात पुलिस के मुस्तैद रहने से जाम की स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रही। डीएसए और मेट्रोपोल की पार्किंग करीब 80 फीसदी तक पैक रही।

650 से ज्यादा पर्यटकों ने किया चिड़ियाघर में भ्रमण
नैनीताल स्थित चिड़ियाघर में 650 से ज्यादा पर्यटकों ने भ्रमण किया। केव गार्डन में 400, रोपवे में 550, वाटर फॉल में 465 पर्यटकों ने मौज मस्ती की। हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 128 पर्यटक पहुंचे। सैलानियों ने दिनभर नैनीझील में नौका विहार किया और बारापत्थर क्षेत्र में घुड़सवारी का आनंद उठाया।

रविवार और सोमवार को नैनीताल में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। उधर, रामनगर में कॉर्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों से गुलजार रहा। कॉर्बेट पार्क के बिजरानी, झिरना, ढेला और गर्जिया जोन में सोमवार तक जंगल सफारी के लिए बुकिंग फुल हो गई है।

रामनगर के होटल और रिजॉर्ट पैक
शनिवार-रविवार को अवकाश के चलते पर्यटकों ने रामनगर का रुख किया है। जंगल और वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध कॉर्बेट में पर्यटक छुट्टियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं। इन दिनों रामनगर के होटल और रिजॉर्ट पैक हो गए हैं। जंगल सफारी के लिए बुकिंग नहीं मिलने पर पर्यटक सीतावनी जोन के भंडारपानी तक जंगल सफारी कर रहे हैं। कॉर्बेट पार्क के वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि काफी संख्या में पर्यटक घूमने आ रहे हैं। सैलानी बिजरानी, गर्जिया, झिरना और ढेला जोन में जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। 15 नवंबर से ढिकाला जोन भी खोला जा रहा है। इसके बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा।