एसके सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन पतंजलि फेस वन के सामने आज फिर मां गंगे ब्लड सेंटर के द्वारा स्वैच्छिक ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन किया गया इसमें मुख्य अतिथि रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। वही ब्लड डोनेट सर्वप्रथम अनुज यादव राजस्व निरीक्षक के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अंशुल सिंह द्वारा कहा गया की इस प्रकार का कैंप आयोजन समाज हित में बहुत आवश्यक है वर्तमान समय में डेंगू का प्रकोप फैल रहा है जिसमें ब्लड की अधिक आवश्यकता होती है इस कैंप का आयोजन करने वाले सभी को अंशुल सिंह द्वारा अपनी ओर से शुभकामनाएं दी गई और भविष्य में लगाए जाने वाले कैंप के लिए जो भी सहायता उनके स्तर पर होगी उसमे पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा. उन्होंने कहा कि अनुज यादव राजस्व उप निरीक्षक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं उनके द्वारा अभी हाल ही में कलियर मेले में भी अपनी सेवा दी है जिसकी वहां के सभी क्षेत्रवासियों द्वारा काफी सराहना की गई। कैंप में उपस्थित होने वाले मुख्य रूप से एसके सैनी हेल्थ फाउंडेशन के संस्थापक अमित सैनी .ग्राम प्रधान रविंद्र सैनी. एनएस नेगी। ओम कॉलेज के अध्यक्ष मुनीश सैनी व निर्देश सैनी रहे।
newsvartaindia.in