lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

केंद्र ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती..

केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में कमी का एलान करने के बाद कई राज्यों ने इसके दाम घटाने का एलान करना शुरू कर दिया है। बिहार, असम और त्रिपुरा सरकार ने वैट में कमी का एलान करने करके आम आदमी को राहत दी है। वहीं हिमाचल सरकार ने भी कहा है कि वह जल्द ही वैट कम करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगी।

यूपी और गुजरात ने भी घटाए दाम
उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के दाम 12 रुपये प्रति लीटर घटेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में यह बात कही गई है। वहीं गुजरात में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, राज्य में पेट्रोल और डीजल पर सात रुपये प्रति लीटर घटाने का एलान किया गया है।

उत्तराखंड ने दो रुपये और मणिपुर ने सात रुपये प्रति लीटर घटाए
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेट्रोल पर राज्य सरकार की ओर से लगाए जाने वाले वैट में दो रुपये प्रति लीटर घटाने का एलान किया है। वहीं मणिपुर के मुख्यमंऋी एन बिरेन सिंह ने भी सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर लगाए जाने वाले वैट में सात रुपये प्रति लीटर घटाने का एलान किया है।

नीतीश ने किया एलान 
केंद्र के बाद बिहार में नीतीश सरकार ने जनता को दिवाली का उपहार दिया है। नीतीश सरकार ने दोनों ईंधनों की कीमतों पर वैट कम कर दिया है। इससे पेट्रोल पर 1.30 रुपये और डीजल पर 1.90 रुपये की राहत मिली है। वहीं, केंद्र ने पेट्रोल  पर पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क घटाया है। ऐसे में बिहार की जनता को पेट्रोल 6.30 और डीजल 11.90 रुपये सस्ता मिलेगा।

नीतीश सरकार के इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सासंद सुशील कुमार मोदी ने एक ट्वीट में दी। रात 8.59 बजे किए गए अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि बिहार में केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में कटौती के अतिरिक्त वैट में भी कमी करने का फैसला किया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से राहत दिए जाने के बाद राज्यों पर वैट कम करने का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में नीतीश कुमार ने सबसे पहले इसमें कटौती करने का फैसला लिया है।

www.newsvartaindia.in