Editor : anamika mishra
बॉलीवुड के किंग खान ने अपने बेटे को जमानत दिलवाने के लिए दिग्गज वकीलों की फौज उतार दी है। खास बात यह है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत दिलाने के लिए आज भारत सरकार के पूर्व अटॉनी जनरल मुकुल रोहतगी भी दलीलें पेश करते नजर आएंगी। मुकुल रोहतगी इससे पहले गुजरात दंगों में गुजरात सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वकील रहे थे। उन्होंने हाल ही में कहा था कि शाहरुख के बेटे को बेल दी जानी चाहिए।
ये वकील भी पेश करेंगे दलीलें
बॉम्बे हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई में आर्यन खान के पक्ष में पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी के अलावा लॉ फ र्मकरंजावाला एंड कंपनी के वकील खड़े नजर आएंगे। इसके अलावा रूबी सिंह आहूजा, संदीप कपूर, आनंदिनी फर्नांडीस, रुस्तम मुल्ला जैसे दिग्गज वकील भी आर्यन की ओर से एनसीबी की दलीलों गलत साबित करेंगे।
www.newsvartaindia.in