कुमाऊं की महत्वपूर्ण सीट सल्ट के उपचुनाव के लिए भी सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने पार्टी के विधायक दल के उपनेता करन माहरा और प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
उत्तराखंड : सत्ता की कमान संभालने के बाद, मुख्यमंत्री सचिवालय में आज हो सकता फेरबदल
भाजपा विधायक सुरेंद्र जीना के निधन के कारण कुमाऊं की सल्ट सीट रिक्त है। यह सीट पहले कांग्रेस के कब्जे में ही थी और 2017 के चुनाव में भाजपा के सुरेंद्र जीना ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। अब इस सीट पर उपचुनाव जल्द होने की संभावना है।
उत्तराखंडः अब मुख्यमंत्री की सीट पर सस्पेंस, कहां से लड़ेंगे उपचुनाव?
भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन के बाद बदले हुए राजनीतिक हालात में इस सीट का महत्व भी बढ़ गया है। इसको देखते हुए खामोश बैठी कांग्रेस अब हरकत में आई है। कांग्रेस ने पर्यवेक्षक के रूप में रानीखेत विधायक करन माहरा पर भरोसा जताया है।
अभी तक दो दावेदारी आ चुके हैं सामने
कांग्रेस में इस सीट से दो दावेदार तो सामने आ भी चुके हैं। सल्ट के पूर्व कांग्रेस विधायक रणजीत रावत के बेटे विक्रम रावत अपनी इच्छा जता भी चुके हैं। विक्रम ने इसको देखते हुए कांग्रेस के आयोजनों में अपनी सक्रियता भी बढ़ा दी है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं गंगा पंचोली भी दावा जता रही हैं