हरिद्वार कुंभ के आयोजन की एसओपी को लेकर लघु व्यापारियों ने अनूठे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। व्यापरियों ने कुंभ मेला नियंत्रण भवन से लेकर विष्णुघाट तक मानव श्रृंखला बनाई। इसके बाद लघु व्यापारियों और गंगा घाटों से गुजरने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की।
लघु व्यापार एसोसिएशन ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर प्रदेश सरकार और मेला प्रशास पांबदी मुक्त कुंभ के आयोजन की मांग की। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कुंभ के सफल आयोजन के लिए एसओपी में बदलाव की जरुरत है।