बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव रविवार को चेहरे पर मास्क लगाकर देहरादून रेलवे स्टेशन पर घूमते दिखे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा होने के बाद भी वे एक फैन की रिक्वेस्ट को मना नहीं कर पाए। फैन ने उनसे चेहरा दिखाने की गुजारिश की। राजकुमार राव ने फैन को निराश नहीं किया और मास्क हटाकर चेहरा दिखा दिया। इसके बाद वहां लोग काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने भी फैंस को हाथ उठाकर अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने उनके फोटो लिए और वीडियो भी बनाए।
दरअसल, इस साल की अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर देहरादून में हैं। रविवार को फिल्म के कुछ सीन देहरादून रेलवे स्टेशन पर फिल्माए गए। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि कड़ी सुरक्षा में होने के चलते कोई भी बॉलीवुड सितारों से नहीं मिल पाया।