किसान आंदोलन को भारी जन समर्थन मिल रहा है। गाजीपुर, सिंघु और टीकरी तीनों सीमाओं पर शनिवार को भारी जन सैलाव नजर आया। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को भी इसी तरह किसानों को आम जन समर्थन मिलेगा। इस दौरान गाजीपुर बॉर्डर से किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को चेताया है कि गणतंत्र दिवस की परेड इस साल भी छोटी नहीं होने देंगे। राष्ट्रपति भवन के सामने राजपथ पर सरकार अपनी परेड निकालेगी और किसान अपनी ट्रैक्टर परेड निकालेंगे।
गाजीपुर किसान आंदोलन के मंच से किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत कहा, सुना है सरकार इस बार अपनी परेड छोटी करने की तैयारी कर रही है। लेकिन वह सरकार को बताना चाहते हैं कि ऐसा नहीं होगा। इस बार भी गणतंत्र दिवस की परेड राष्ट्रपति भवन से लेकर लाल किले तक ही निकलेगी। बस अंतर इतना होगा कि राजपथ तक सरकार परेड करेगी और उसके आगे किसानों की परेड होगी।