उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने नौ सूत्री मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने के विरोध में सात जनवरी से हरिद्वार रोड स्थित वर्कशॉप में ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक के दफ्तर के बाहर धरना देने की चेतावनी दी है।
उनका कहना है कि 18 दिसंबर को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिला था। इसके बाद चार जनवरी को वार्ता हुई, लेकिन वह सकारात्मक नहीं हुई।
इस वार्ता में यूनियन की ओर से राजबीर सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुनील कुमार, राजीव खुल्बे, धर्मवीर तनेजा, योगेंद्र कुमार, भैरव सिंह, अजय कुमार, हरि सिंह और बालेश कुमार मौजूद रहे। शाखा मंत्री सुनील कुमार का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक धरना और कार्यबहिष्कार जारी रहेगा।