वाशिंगटन: सात प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों के एक समूह, जिसमें भारतीय-अमेरिकी महिला सांसद प्रमिला जयपाल भी शामिल हैं, ने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को पत्र लिखकर अपने भारतीय समकक्ष के साथ भारत में चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन (Farmers Protest) का मुद्दा उठाने का आग्रह किया है. भारत ने विदेशी नेताओं और राजनेताओं द्वारा किसानों के विरोध पर की गई टिप्पणियों को ”अनुचित” और ”अधूरी व गलत सूचना पर आधारित” करार दिया है. इसके साथ ही कहा है कि यह मामला एक लोकतांत्रिक देश के आंतरिक मामलों से संबंधित है.