हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस पर्व पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू के अलावा शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी- खज्जियार, कसौली, चायल आदि पर्यटन स्थल क्रिसमस और वीकेंड पर सैलानियों से गुलाजार हो गए हैं। क्रिसमस के मौके पर शुक्रवार को अटल टनल के रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू के बीच करीब दो हजार पर्यटक वाहन पहुंचे। हालांकि सभी वाहनों को सिस्सू हेलीपैड में पार्क किया गया। ऐसे में लोगों को अब अटल टनल से सिस्सू के बीच ट्रैफिक समस्या से निजात मिली है।