जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच आज जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सातवें चरण में 31 सीटों पर मतदान जारी है। इसमें कश्मीर संभाग में 13 और जम्मू संभाग में 18 सीटों पर 687115 मतदाता 298 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मैदान में 72 महिला प्रत्याशी भी हैं। जम्मू व कश्मीर संभाग में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 11 बजे तक 28.24 फीसदी मतदान हुआ है। प्रदेश में 1 बजे तक 47.43 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें कश्मीर संभाग में 32.41 और जम्मू संभाग में 59.90 फीसदी लोगों ने वोट डाले।