भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज 17 दिसंबर से खेली जाएगी. वनडे और टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमें 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. उससे पहले इंडिया ऑस्ट्रेलिया ए टीम के साथ प्रैक्टिस मैच खेल रही है. दूसरा प्रैक्टिस मैच डे-नाइट हो रहा है, जो सिडनी में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने 194 रन बनाए.
जसप्रीत बुमराह की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंडियन्स इतने रन बना सका. मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. जसप्रीत बुमराह ने शॉट खेला, बॉल सीधे गेंदबाज कैमरून ग्रीन के सिर पर लगी. नॉट स्ट्राइकर एंड पर खड़े मोहम्मद शिराज तुरंत ग्रीन के पास पहुंचे और उनका हाल चाल लिया. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ट्विटर पर लोग उनके खेल भावना की खूब तारीफ कर रहे हैं.