नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 10वां दिन है. इस आंदोलन में पहले ही पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच तीखी बहस ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी. अब इस पूरे मामले पर बॉलीवुड एक्टर और गुरदासपुर से बीजेपी के लोकसभा सांसद सनी देओल ने ट्वीट किया है जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है और यूजर इस पर खूब अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. सनी देओल ने ट्वीट करते हुए लिखा- मेरी पूरी दुनिया से विनती है कि यह किसान और हमारी सरकार का मामला है. इसके बीच में कोई भी ना आए क्योंकि आपस में बातचीत करके इसका हम हल निकालेंगे.
किसान आंदलोन को लेकर सनी देओल का यह पहला ट्वीट है. इससे पहले सनी ने न किसान आंदोलन के खिलाफ न उनके समर्थन में किसी तरह का ट्वीट किया लेकिन अचानक से किसान आंदोलन के 10वें दिन सनी के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इससे पहले सनी देओल उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटीव होने की जानकारी दी थी.