किसानों और केंद्र सरकार के बीच पांचवें दौर की अहम बैठक से पूर्व किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि इस समस्या का समाधान तभी निकलेगा जब किसान अपना कानून खुद बनायेंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी भी ऐसे कानून को स्वीकार नहीं करेंगे, जो बिना हमसे पूछे चुपचाप बनाकर हमारे ऊपर थोप दिया गया है।
इसके पहले यूपीए शासन के दौरान भूमि अधिग्रहण कानून पर भी किसानों और केंद्र सरकार में मतभेद हुआ था, लेकिन उसका समाधान तभी निकल पाया जब कानून बनाने में किसानों को भी उचित भागीदारी दी गई। किसान अब उसी तर्ज पर नए कानून में भी भागीदारी चाहते हैं।