lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

उत्तर प्रदेश: अध्यापकों की भर्ती में शेष 36590 पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग..

उत्तर प्रदेश: बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में शेष 36590 पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग 2 से 4 दिसंबर तक सभी जिलों में होगी। नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया है।

69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में अनुसूचित जनजाति के 1133 योग्य अभ्यर्थी नही मिलने के कारण 2 जून को 67867 चयनित अभ्यर्थियों की वरीयता सूची जारी की गईं थी। भर्ती परीक्षा में कटऑफ के विवाद में सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गईं। सर्वोच्च न्यायालय ने शिक्षा मित्रों के लिए 37399 पद रिक्त रखते हुए नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखने जा आदेश दिए थे। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने 31277 चयनित अभ्यर्थियों को 16 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
बीते सप्ताह सर्वोच्च न्यायालय ने कटऑफ विवाद में सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार को रिक्त पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के आदेश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने शेष 36590 पदों पर नियुक्ति के लिए कार्यक्रम जारी किया है। 2 से 4 नवंबर तक चयनित अभ्यर्थियों की सभी जिलों में काउंसलिंग की जाएगी।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों को  अच्छे एवं योग्य शिक्षक मिलने से पौने दो करोड़ विद्यार्थियों को गुणवतापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।