lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

जो नारा प्रियंका गांधी ने लगाया, उसे अयोध्या में PM मोदी ने भी दोहराया! बड़े बदलाव ….

नई दिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के साथ ही इस बात के भी संकेत मिल रहे हैं कि देश में अब कुछ राजनीतिक पार्टियों को छोड़ दिया जाए तो कांग्रेस सहित, सपा, बीएसपी राम नाम का जप जपने में पीछे नहीं दिखना चाहती हैं. सबसे बड़ी बात कांग्रेस भी इस अब राम के नाम पर चूकना नहीं चाहती है. राम मंदिर आंदोलन ने जहां बीजेपी को सबसे बड़ा दल बनाया तो कांग्रेस दूसरी ओर रसातल में जाती दिखाई दी. दरअसल इसके पीछे कांग्रेस का कन्फ्यूजन भी बड़ी वजह थी. लेकिन यहां एक बार और ध्यान देने की है कि जब अयोध्या में साल 1986 में उस समय मंदिर का ताला खोला गया तो केंद्र में राजीव गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की ही सरकार थी. इसके बाद 6 दिसंबर 1992 की घटना के समय भी केंद्र में पीवी नरसिम्हाराव की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार थी. लेकिन इन दो घटनाओं के बीच कांग्रेस हमेशा दोराहे पर खड़ी नजर आई. इसका नतीजा ये हुआ है कि बीजेपी के अलावा उत्तर प्रदेश में सपा और बीएसपी जैसी पार्टियों का उभार हुआ और कांग्रेस पूरी तरह से साफ हो गई.

लेकिन साल 2014 की हार के बाद कांग्रेस में हार की समीक्षा के लिए एके एंटनी की समिति ने रिपोर्ट दी थी कि हिन्दू विरोधी छवि की वजह से लोकसभा चुनाव में हार हुई है. इसके बाद कांग्रेस की ओर से बदलाव के संकेत दिए गए और बाद में हुए कई विधानसभा चुनाव में राहुल और प्रियंका गांधी का भगवा रूप भी नजर आया. लेकिन अयोध्या के मामले में कांग्रेस फिर भी दूरी बनाती रही. इसके अलावा यूपीए के समय दिए गए कुछ हलफनामे भी कांग्रेस के लिए हमेशा परेशानी की वजह बनते रहे हैं. लेकिन अयोध्या में भूमि पूजन के समय कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला और जारी किए गए एक बयान के आखिरी में जय सिया राम का नारा दिया. एक तरह से प्रियंका ने भी इस नारे के जरिए राम के चरित्र को अपने तरीके से समझने के संदेश दिया जिसमें उग्रता या आक्रमकता नहीं है, लेकिन कांग्रेस भी अब राम के नाम पर पीछे नहीं हटेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *