देश: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को महिला विधायकों ने राखी बांधकर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। यह कार्यक्रम जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में संपन्न हुआ जहां कांग्रेस विधायक और मुख्यमंत्री गहलोत को समर्थन देने वाले विधायकों को ठहराया गया है। गहलोत ने एक ट्वीट में कहा कि रक्षा बंधन का पर्व अपने विधायकों के साथ मनाया।

मैथिलीशरण गुप्त को दी श्रद्धांजलि
एक अन्य ट्वीट में गहलोत ने हिंदी भाषा के प्रसिद्ध कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रकवि पद्म भूषण मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी महान काव्य रचनाओं ने संपूर्ण राष्ट्र में देशभक्ति की भावना का संचार किया। हिंदी साहित्य जगत में उनकी कालजयी रचनायें सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।’