देश: प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. एमबी प्रणेश का शनिवार तड़के कोयंबटूर में कोविड-19 के कारण निधन हो गया। प्रणेश 83 वर्ष के थे। डॉ. प्रणेश का हाल ही में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे और शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह अस्थमा से भी पीड़ित थे। डॉ. प्रणेश ने कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर के रूप में काम किया था और कुछ साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे।

प्रणेश अपनी सेवानिवृत्ति के बाद, शहर के कुछ निजी अस्पतालों में न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे। वह पीएसजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, कोयंबटूर के न्यूरोलॉजी विभाग में वरिष्ठतम सलाहकार और प्रोफेसर (एमेरिटस) भी थे।
उन्होंने चेन्नई के मद्रास मेडिकल कॉलेज में अपनी एमबीबीएस, एमडी और डीएम की पढ़ाई पूरी की और लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन के फेलो बन गए।