कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सोनू सूद आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूरे देश में जबसे लॉकडाउन लगा है। तबसे अब तक वह हजारों लोगों की मदद कर चुके हैं। जन्मदिन के खास मौके पर अब सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को अपनी तरफ के खास तोहफा दिया है।

सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। लोग उनसे सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाते रहते हैं। जन्मदिन के मौके पर सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर तीन लाख प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने का एलान किया है। अपनी इस मुहिम को वह इन दिनों बाढ़ का सामना कर रहे राज्य बिहार और असम से शुरू करेंगे।
कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सोनू सूद आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूरे देश में जबसे लॉकडाउन लगा है। तबसे अब तक वह हजारों लोगों की मदद कर चुके हैं। जन्मदिन के खास मौके पर अब सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को अपनी तरफ के खास तोहफा दिया है।
प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए सोनू सूद ने एक वेबसाइट भी बनाई है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे जन्मदिन के अवसर पर मेरे प्रवासी भाईयों के लिए का तीन लाख नौकरियों के लिए मेरा करार। यह सभी अच्छे वेतन, पीएफ, ईएसआई और अन्य लाभ प्रदान करते हैं।’ इसके साथ ही सोनू सूद ने अपने ट्वीट में के जरिए उन सभी कंपनियों का जिक्र किया जिसके जरिए वह लोगों को रोजगार देंगे।