देश:कोविड स्पेशल चल रही ट्रेनों की संख्या 12 अगस्त के बाद बढ़ने वाली है। फिलहाल 5 ट्रेनों के अलावा वाराणसी से विभिन्न रूटों पर बंद चल रही ट्रेनें चल सकती हैं। जिसमें वाराणसी से ग्वालियर के बीच चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस, वाराणसी से राजस्थान को चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस के चलने की योजना है।

कुछ पैसेंजर ट्रेनों के शुरू होने की उम्मीद है। पैसेंजर ट्रेनों को चेयरकार की तरह की आरक्षण दिया जाएगा, ताकि 15 रुपये अतिरिक्त आरक्षण शुल्क लेकर प्रत्येक यात्री को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने के लिए सीट मिल सके।
इनके संचालन के लिए मंडल रेल प्रशासन तैयार है। बोर्ड से अनुमति मिलते ही इस गाड़ी में बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड में भी मंथन किया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते रेलवे ने 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद कर रखा है।
यात्रियों को राहत देने के लिए देश भर में 12 मई से अप और डाउन की 14 राजधानी स्पेशल और 1 जून से 200 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। इसमें वाराणसी से 5 ट्रेनें ओरिजिनेट व टर्मिनेट हो रही हैं। आधा दर्जन से अधिक पासिंग ट्रेनें भी है।