उत्तराखण्ड: मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के सर्वेंट क्वार्टर में अचानक एक सिलिंडर लीक होने के बाद रेगुलेटर फटने से धमाका हो गया। जिसमें सात लोग घायल हो गए, चार महिला और तीन पुरूष हैं।

घायलों को फायर सर्विस और पुलिस की मदद से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से तीन लोगों को गंभीर हालत में देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर किया गया।

बता दें कि हादसा सुबह का है जब घर में रहने वाली एक महिला अपनी बेटी के साथ पूजा करने के बाद मार्निंग वाक के लिए निकली थी कि तभी घर में रखे सिलिंडर का रेगुुलेटर सही तरीके से न लगने के कारण गैस लीक हो गई। जिस कारण मंदिर में जल रहे दीए ने आग पकड़ ली और सिलिंडर में धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि खिड़की दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए।
घायलों के नाम
स्थानीय निवासी सरस्वती भंडारी ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग घबरा गए। उन्होंने गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर की डिलीवरी के दौरान सिलिंडर चैक न करने का आरोप लगाया।
घायल:
कविता लटवाल ( 48)पत्नी एमएस लटवाल
रजनी (40 ) पत्नी लक्ष्मण कुमार
रजनी (45) पत्नी विजय कुमार
विजय कुमार (48) पुत्र स्व बालीराम
लक्ष्मण कुमार (42 ) पुत्र बचन सिंह
मनोज कुमार (40) पुत्र श्रीचंद
नीता (45)