*तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 6785 नए मामले सामने आए और 88 लोगों की जान चली गई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,99,749 हो गई है।
*आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8147 नए मामले और 49 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 80858 हो गई है।
*एयर मार्शल विवेक राम चौधरी पश्चिमी वायु कमान के नए प्रमुख नियुक्त किए गए
*देश में पिछले 24 घंटे में 49,310 नए मामले सामने आए हैं और 740 लोगों की मौत हुई है।
*देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 12,87,945 हो गई है। अब तक 30,601 लोगों की मौत हो चुकी है।

गोवा में आज रिकॉर्ड 190 नए मामले
गोवा में आज रिकॉर्ड 190 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4540 हो गई है। इनमें से 1646 मामले सक्रिय हैं और 2865 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के कारण 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड में आज 272 नए मामले
उत्तराखंड में आज 272 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 5717 हो गई है, जिनमें 2176 मामले सक्रिय हैं और 62 लोगों की मौत हो चुकी है।