lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला,50 लाख लोगों की नौकरियां बचाने के लिए….

मुंबई: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद से बंद बड़े महाराष्ट्र के मॉल्स को फिर से खोलने के लिए शॉपिंग सेंटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SCAI) ने राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार को पत्र लिखा है. एससीआईए ने राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे को लिखे अपने पत्र में अपील की है कि लगभग 50 लाख लोगों की नौकरियों को बचाने के लिए सरकार को राज्य में फिर शॉपिंग मॉल खोलने की अनुमित देनी चाहिए. महाराष्ट्र में मॉल्स कोरोना महामारी के कारण 25 मार्च से लागू हुए लॉकडाउन के बाद से बंद हैं.

राज्य में अब तक 12,854 लोगों की मौत हो चुकी है. दो कि देश में सबसे ज्यादा है. पत्र में कहा गया है कि यदि मॉल जल्द से जल्द नहीं खोले जाते हैं, तो लगभग 5 मिलियन नौकरियां (50 लाख) दांव पर हैं और अगस्त के शुरू में छंटनी को देखा जा सकता है. हालांकि अब तक, मुंबई और ठाणे में बड़े मॉल ने अभी तक किसी भी नौकरी से निकालने की कोई सूचना नहीं दी है.

पत्र में कहा गया है कि लॉकडाउन ने 30 मॉल के निर्माण पर भी रोक लगा दी है और खुदरा उद्योग को पहले ही 1,00,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है.

बता दें कि देशभर में मॉल पिछले महीने फिर से खोले गए, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने कोविड मामलों की बढ़ती संख्या के कारण इन्हें नहीं खोला है. हालांकि, राज्य ने कहा है कि वह मॉल को फिर से खोलने के लिए दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु और लखनऊ जैसे अन्य शहरों में लागू कड़े सुरक्षा मानकों को लागू करने के लिए तैयार है.

शॉपिंग सेंटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ तनेजा ने कहा, “महाराष्ट्र एक महत्वपूर्ण राज्य है (रिटेल मार्किट के लिए). राज्य में कम से कम 75 मॉल्स हैं, जो रिटेल अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. शॉपिंग सेंटर ने कड़े एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) बनाए हैं जिनका पूरी निष्ठा के साथ पालन किया जा रहा है. सरकार को अब मॉल को फिर से खोलना चाहिए. यह जीवन और आजीविका दोनों महत्वपूर्ण हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *