lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

कोरोना संक्रमित महिला ने देर रात उपचार के दौरान तोड़ा दम….

देश:कोरोना से संक्रमित एक महिला ने सोमवार देर रात उपचार के दौरान दून अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की टीम ने एहतियात के तौर पर महिला के संपर्क में आने वाले 112 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। जबकि, संपर्क में आई एक महिला को बुखार की शिकायत होने पर आइसोलेट किया गया है।

एहतियात के तौर पर मंगलवार को चकराता छावनी बाजार क्षेत्र भी पूरी तरह से बंद रहा। मालूम हो कि बीते सात जुलाई को महिला की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए चकराता से देहरादून ले जाया गया। नौ जुलाई को उसे सीएमआई अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां तबीयत ज्यादा खराब होने पर 20 जुलाई को मैक्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला को दून अस्पताल भेजा गया। जहां देर रात को महिला ने दम तोड़ दिया।
दून अस्पताल में भी महिला की कोरोना जांच की गई। जहां उसका दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव निकला। महिला के पति का आरोप है कि सीएमआई अस्पताल प्रबंधन ने समय पर उसकी पत्नी की कोरोना जांच नहीं की। वहीं, महिला की मौत के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान में जुटा हुआ है। पूरे इलाके में थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
सीएचसी चकराता के डॉ. विपिन तोमर ने बताया कि महिला के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के रेपिट टेस्ट किए जाएंगे। लोगों को घरों से बाहर न निकलने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। वहीं, थानाध्यक्ष चकराता अनूप नयाल ने बताया कि कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद मंगलवार को चकराता बाजार पूरी तरह से बंद रहा। अन्य की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

डाकपत्थर और मेहूंवाला में भी महिला और युवक पॉजिटिव

विकासनगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा होने लगा है। मंगलवार को क्षेत्र में रहने वाली एक महिला और एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई । डाकपत्थर में जिस युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। वह बीते 17 जुलाई को अहमदाबाद से वापस लौटा था। उसके सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा गया था। युवक को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, मेहूंवाला में कोरोना पॉजिटिव निकली महिला सेलाकुई स्थित एक कंपनी में काम करती है। हाल ही में उक्त कंपनी के अन्य कर्मचारियों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। युवती को भी उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान की जा रही है। सभी को रिस्क के हिसाब से इंस्टीट्यूशनल और होम क्वारंटीन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *