नई दिल्ली: शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ का गाना ‘कुर्ता पजामा’ रिलीज हो चुका है. गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था. इसके साथ ही शहनाज और टोनी कक्कड़ के गाने पर एक घंटे में ही लाखों व्यूज आ गए थे. इससे इतर हाल ही में शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ के गाने को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि क्या बकवास गाना है. इसके साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला ने आगे लिखा कि यह तो मुंह पर ही चढ़ गया. हालांकि, सिद्धार्थ के ट्वीट और उनके द्वारा शेयर किये गए इमोजी को देखकर लग रहा है मानो उन्होंने यह मजाक में कहा हो.

शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ के गाने ‘कुर्ता पजामा’ को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, साथ ही फैंस भी इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं. सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने ट्वीट में लिखा, “कुर्ता पजामा काला काला काला काला क्या बकवान गाना है, मुंह पर ही चढ़ गया.” एक्टर के इस ट्वीट को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि कुर्ता पजामा सॉन्ग में शहनाज गिल का स्वैग तो देखने लायक था ही साथ ही उनकी और टोनी कक्कड़ की केमिस्ट्री भी जबरदस्त लग रही थी. वहीं, फैंस को भी शहनाज और टोनी का गाना खूब पसंद आया था.
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की बात करें तो बिग बॉस 13 में रहते हुए दोनों कलाकारों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. दोनों की जोड़ी को बिग बॉस 13 में खूब पसंद भी किया जाता था. बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला दर्शन रावल के म्यूजिक एल्बम भुला दुंगा में भी नजर आए थे. इससे इतर सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 में रहते हुए खूब लोकप्रियता हासिल की है. बिग बॉस 13 का विनर बनने के साथ-साथ सिद्धार्थ शुक्ला ने लाखों लोगों का दिल भी जीता था. ‘बिग बॉस 13’ से पहले सिद्धार्थ शुक्ला ‘खतरों के खिलाड़ी’ के भी विजेता रह चुके हैं.