नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक महीना पूरा हो गया है. 14 जून को आज ही के दिन एक्टर अपने बांद्रा के घर में मृत पाए गए थे. अब एक्टर के निधन को एक महीना पूरा होने पर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने पहली बार अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया है. अंकिता सुशांत के निधन के बाद काफी टूट चुकी हैं. वह लगातार खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं. एक महीने से अंकिता किसी भी सोशल मीडिया साइट पर एक्टिव नहीं है. ऐसे में सुशांत के निधन को एक महीना पूरा होने पर एक्ट्रेस इमोशनल होती नजर आईं.

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना पूरा होने पर दिये की एक फोटो शेयर की. इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “भगवान का बच्चा.” सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अंकिता का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियरल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह जी टीवी पर आने वाले सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में भी दिखाई दिए थे. ‘पवित्र रिश्ता’ जैसे सीरिलय से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर ने इसके बाद झलक दिखला जा में अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता था. इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों की दुनिया में अपना कदम रखा. सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काय पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्होंने फिल्म ‘काय पो छो’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. उनको सबसे ज्यादा लोकप्रियता महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक करने पर मिली थी.