
कोरोना संकट के बीच आज दुनियाभर में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जा रहा है. कोविड-19 के प्रकोप के चलते लोग एक जगह एकत्रित नहीं हो रहे हैं, लिहाजा वह डिजिटल माध्यम से अलग-अलग कार्यक्रमों में इसका हिस्सा बन रहे हैं. यह पहला मौका है जब ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मनाया जा रहा है. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश को संबोधित किया. इस बार ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की थीम है, ‘घर पर योग, परिवार के साथ योग.’ 21 जून को सुबह 6 बजे से लोग ऑनलाइन माध्यम से ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं और योग करते हुए तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ पर विदेशों में स्थित भारतीय मिशन भी डिजिटल मीडिया के जरिए अलग-अलग कार्यक्रमों से जुड़ेंगे.
nternational Yoga Day 2020: ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ पर बोले PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘जब हम योग के माध्यम से समस्याओं के समाधान और दुनिया के कल्याण की बात कर रहे हैं, तो मैं योगेश्वर कृष्ण के कर्मयोग का भी आपको पुनः स्मरण करना चाहता हूं. गीता में भगवान कृष्ण ने योग की व्याख्या करते हुए कहा है- ‘योगः कर्मसु कौशलम्’, अर्थात, कर्म की कुशलता ही योग है.’