Surya Grahan 2020: 21 जून यानी कि आज साल का पहला सूर्य ग्रहण है. यह ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर शुरू हो गया है और दोपहर को 3 बजकर 4 मिनट पर खत्म होगा. आपको बता दें कि आज का ग्रहण भारत के भी कई राज्यों में दिखाई देगा. हालांकि, कुछ हिस्सों में यह वलयाकार सूर्य ग्रहण की तरह नजर आएगा. वहीं बाकी के हिस्सों में इसे आंशिक सूर्य ग्रहण के तौर पर देखा जा सकेगा. आज के सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 6 घंटे की है. आपको बता दें आज का सूर्य ग्रहण इस वजह से खास है क्योंकि आज साल का सबसे बड़ा दिन है.
Surya Grahan 2020: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भी सामने आईं सूर्य ग्रहण की शुरुआती तस्वीरें
कुरुक्षेत्र से सूर्य ग्रहण की इन तस्वीरों को एएनआई ने शेयर किया है. हरियाणा के भी कई इलाकों में वलयाकार सूर्य ग्रहण नजर आएगा

Surya Grahan 2020: राजस्थान से ग्रहण की शुरुआती तस्वीरें आईं सामनें
राजस्थान के जयपुर से भी सूर्य ग्रहण की शुरुआती तस्वीरें सामने आई हैं. राजस्थान में यह वलयाकार सूर्य ग्रहण नजर आएगा.
Surya Grahan 2020: गुजरात के गांधीनगर से सामने आईं सूर्य ग्रहण की तस्वीरें
गुजरात से सूर्य ग्रहण की तस्वीरें आईं सामने. भारत समेत यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रिका आदि देशों में देखा जाएगा सूर्य ग्रहण.
Surya Grahan 2020: महाराष्ट्र से भी सूर्य ग्रहण की तस्वीरें आईं सामने
दोपहर को 3 बजकर 4 मिनट तक ग्रहण रहेगा. सूर्य ग्रहण दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर अपने सबसे अधिक प्रभाव में होगा.